लॉक डाउन में लोगों ने टीवी में जो सबसे ज्यादा सीरियल देखा वो रामायण है। रामायण लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। रामायण में सीता का रोल करने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर एक किस्सा शेयर किया।
दीपिका ने वनवास के दौरान का एक सीन शेयर किया है। इस सीन में राम, सीता और लक्ष्मण एक पेड़ के नीचे बैठे हुए हैं। तीनों अपने अपने काम लगे हुए हैं। लक्ष्मण अपने धनुष को ठीक कर रहे, राम सूर्य नमस्कार कर रहे हैं। हम लोग शूट में बिजी थे। लाइन्स याद कर रहे थे। वो दिन भी नॉर्मल दिनों की तरह था। सीन खत्म होने के बाद हमारे कैमरामैन आए और बोले प्लीज इस जगह को खाली कर दीजिए और पेड़ के नीचे खड़े मत होइए।”हम तीनों स्टार थोड़े सप्राइज हुए और सोचने लगे कि इतनी जल्दी क्या हैसब इतनी जल्दी में क्यों हो रहा। उन्होंने टेक्नीशियन से भी जगह को खाली करने के लिए कह दिया।सागर साहब भी चौंक गए कि आखिर क्या हो रहा है। तभी उन्होंने पेड़ पर लटके एक मोटे सांप की तरफ इशारा किया। बस फिर क्या ये देख हम सब अपनी जिंदगी बचाने के लिए भागे।
मालूम हो कि दीपिका चिखलिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी डिटेल्स भी फैंस के साथ साझा कर रही हैं।