अक्षय तृतीया पर आज विधि विधान से खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Share your love

उत्तरकाशी: अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर आज यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान से खोले जाएंगे। धाम में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूजा करवाई जाएगी। प्रधानमंत्री द्वारा 11 सौ एक रुपये मंदिर समिति के खाते में भिजवाए गए हैं।

यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल एवं सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। मां यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्री तक जाएगी। अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कोविड महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं पलगीर समेत कुल 25 लोग शामिल होंगे। इन सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई है।