“ये रिश्ता क्या कहलाता” के एक्टर करण मेहरा गिरफ्तार, घरेलू हिंसा का आरोप

Share your love

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा को सोमवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करण मेहरा की पत्नी, एक्ट्रेस निशा रावल ने करण के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी जिसके बाद बीती रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक निशा ने करण से विवाद के बाद गोरेगांव स्थित पुलिस स्टेशन में करण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी निशा ने उनपर मारपीट का इल्ज़ाम लगाया है। निशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि करन मेहरा ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद निशा रावल ने गोरेगाव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने करन मेहरा को गिरफ्तार किया। करन मेहरा पर पर धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि निशा और करण दोनों साल 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों के बीच कई बार झगड़ों की खबरें सामने आई थीं लेकिन निशा लगातार इस तरह की खबरों का खंडन करती रहीं। निशा और करण का एक बेटा है जिसका नाम दोनों ने कविश रखा है।