युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु ने दिया अपने पद से इस्तीफ़ा
Share your love
रुद्रपुर: आज तर्जतर्रार युवा नेता एवं युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु नें अपनें व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपनें पद से इस्तीफा दे दिया है। ज्ञातव्य हो कि 2018 में हुए युवा कांग्रेस के चुनावों में शुक्ला नें भारी मतों से जीत दर्ज की थी। केवल मात्र ऊधम सिंह नगर में चुनाव लड़कर न केवल उन्होंने 686 वोटों से भारी जीत दर्ज की, बल्कि पूरे प्रदेश से सार्वधिक मतों के मामले में वह 5वें नम्बर पर आए थे, जो कि उनकी युवाओं में भारी पकड़ का घोतक था।
प्रदेश में पांचवें स्थान से वह सीधे प्रदेश के नेताओं की नज़रों में चढ़ गए। सन 2018 में ही दिल्ली में संसद घेराव कार्यक्रम में शुक्ला ने अपनें साथियों के साथ बैरीकेडिंग उखाड़ फेंका था। इस पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया । बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद उन्हें रिहा किया गया था। तब उनके जबरदस्त तेवरों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का ध्यान आकृष्ट किया था। इसके बाद बीबी उन्होनें युवक कांग्रेस के बैनर तले दर्जनों कार्यक्रम कर संगठन को गतिमान बनाये रखा। कोरोना काल मे भी शुक्ला नें मास्क वितरण, राशन वितरण आदि सेवाओं को जारी रखा। आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपनें इस्तीफ़े में उन्होंने अपने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है, लेकिन पूरे ऊधम सिंह नगर के युवाओं में इससे निराशा का माहौल है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com