अगर आप चार धाम यात्रा के लिए कार्यक्रम बना रहे है तो ये खबर आपके लिए है

Share your love

चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं से यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों को इस बार बड़ी राहत मिलेगी। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान भारी तादात में तीर्थयात्री यहां आते हैं और काफी संख्या में श्रद्धालु हेली सेवाओं का उपयोग करते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इन हवाई सेवाओं की शुरुआत अगले एक दो दिनों में हो जाएगी।

केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को सस्ती हवाई यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यात्री किराए में कमी और हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस बार यात्रियों को करीब 15 करोड़ का फायदा होने की उम्मीद है। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए 10 कंपनियों को हेली सेवा संचालित करने का काम आवंटित किया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार यात्रियों को किराए में काफी राहत दी गयी है। इस बार फाटा और सिरसी से हेलीकॉप्टर के जरिये केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को पिछले साल के मुकाबले किराये में 600 से लेकर 950 रुपये तक की राहत मिलेगी। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक की हवाई सेवा में 100 रुपये तक की राहत मिल सकेगी।

हालांकि गुप्तकाशी से केदारनाथ की हवाई सेवा पिछले साल के मुकाबले कुछ महंगी हुई है। हेली कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने से इस बार श्रद्धालुओं को सस्ती दरों पर हेली सेवा उपलब्ध होगी। केदारनाथ धाम के लिए फाटा, सिरसी के 7 हेलीपैडों से किराया घटा है। जबकि गुप्तकाशी के 2 हेलीपैडों से केदारनाथ धाम की हवाई दूरी अधिक होने से किराये में बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा हेमकुंड साहिब के लिए घंघरिया से गोबिंद घाट हेली सेवा का किराया भी कम हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हेली सेवाओं को लेकर कहा कि यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और पिछले साल की तुलना में इस बार किराए में काफी कटौती की गई है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान भारी तादात में तीर्थयात्री यहां आते हैं और काफी संख्या में श्रद्धालु हेली सेवाओं का उपयोग करते हैं इसको देखते हुए इस बार यात्रियों के करीब 15 करोड़ रुपए बचत की संभावना है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *