अगस्त क्रांति को धूमधाम से मनाएंगे- विधायक राजेश शुक्ला।

नारायणपुर तिराहे पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर कल धूमधाम से मनाया जाएगा अगस्त क्रांति दिवस:- शुक्ला

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ किच्छा, ऊधमसिंहनगर।

किच्छा। विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए सेनानी स्मारक पर कल 9 अगस्त प्रातः 9:00 बजे सेनानी परिवारों के उत्तराधिकारी एवं राष्ट्रवाद की विचारधारा रखने वाली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से अगस्त क्रांति दिवस मनाई जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक व क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कल प्रातः 9:00 बजे नारायणपुर के तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सदस्यों व भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्यों द्वारा अगस्त क्रांति दिवस धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी से आज देश व समाज में हम खुली सांस ले रहे हैं।

9 अगस्त को ही अंग्रेजो के खिलाफ हमारे शहीद सेनानियों द्वारा बिगुल बजा दिया गया था उन्हीं के याद सेनानियों के त्याग बलिदान को यादगार करने के लिए कल 9 अगस्त प्रातः 9:00 बजे नारायणपुर तिराहे पर ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। विधायक शुक्ला ने क्षेत्र के समस्त सेनानी परिवारों के सदस्यों में व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व समर्थकों से अनुरोध किया कि प्रातः 9:00 बजे नारायणपुर तिराहे पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *