देखिए वीडियो: पौड़ी कमिश्नरी में जनता कर्फ्यू का असर

लोकजन टुडे पौड़ी

मुकेश बछेती

जनता कर्फ्यू का असर पौड़ी के साथ-साथ उसके आसपास के क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है, जनता कर्फ्यू के द्वारा साफ देखा जा सकता है कि पौड़ी और उसके आसपास के मुख्य बाजारों में कैसे सन्नाटा पनपा हुआ है, यह सन्नाटा दर्शाता है कि हमारा देश कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कितना गंभीर है,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में सभी देशवासियों से आव्हान किया था कि 22 मार्च को हुए जनता कर्फ्यू में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इसी के फलस्वरूप आज सभी मुख्य बाजारों में सन्नाटा पनपा हुआ है, जनता कर्फ्यू में केवल आवश्यक सेवाओं स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेजल, बिजली, पेट्रोल पंप जैसे आवश्यक सेवाओ को जनता कर्फ्यू से बाहर रखा गया है, मगर जनता कर्फ्यू का असर भी इन सेवाओं में साफ देखा जा सकता है, आवश्यक सेवाओं में शुमार पेट्रोल पंप खुले हैं मगर इन पेट्रोल पंप में पेट्रोल या डीजल डलवाने के लिए कोई भी वहां नहीं पहुंच रहा है, रोजमर्रा के दिनों में यह पेट्रोल पंप अक्सर भरे भूरे नजर आते थे, मगर आज जनता कर्फ्यू के चलते इन पैट्रोल पंप में भी सन्नाटा पनपा हुआ है, इससे साफ जाहिर होता है कि देश की जनता एकजुट होकर इस कोरोना वायरल से लड़ने के लिए तैयार हो गई है, और यह भी निश्चित है कि हमारा देश पर जल्द ही इस कोरोना वायरस में विजय हासिल करेगा।

https://youtu.be/2-z0sWPCUd0

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *