क्वॉरेंटाइन सेंटर में नवविवाहिता के साथ सिपाही ने की छेड़छाड़!
Share your love
किच्छा। उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में आज खाकी को दागदार करने वाला मामला आया जहां खाकी को बदनाम कर दिया.. क्वॉरेंटाइन सेंटर में नवविवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया, यही नही नवविवाहिता युवती ने पुलिसकर्मी पर रेप भी करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। किच्छा के पुलभट्टा थाना अंतर्गत सूरजमल मेडिकल कॉलेज में बनाये गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में शराब के नशे में चूर एक पुलिसकर्मी ने नवविवाहिता के साथ बलात्कार करने के उद्देश्य से युवती के कपड़े फाड़े जब नवविवाहिता ने पुलिसकर्मी की इन हरकतों का विरोध किया तो आरोपी सिपाही ने नवविवाहिता से की मारपीट पर उतारू हो गया।वह इस पूरे मामले के बाद युवती के परिजन ग्रामीणों के संग सूरजमल में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। वहीं इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली वहीं सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले को लेकर आरोपी सिपाही पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
NewsUpdate
रुद्रपुर। किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने सूरजमल मेडिकल कॉलेज में क्वॉरेंटाइन सेंटर में नवविवाहिता के साथ बलात्कार का प्रयास और मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस कांस्टेबल को एसएसपी उधम सिंह नगर ने सस्पेंड कर दिया है इसके साथ ही आरोपी पुलिस कांस्टेबल के ऊपर बलात्कार के प्रयास, छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने लोकजन टुडे संवाददाता को बताया कि इस पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने इस पूरे मामले से कप्तान साहब को अवगत कराया था जिसके बाद एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने यह कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

