Amitabh Bachchan Twitter: अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर हुए 4 करोड़ फॉलोअर्स, पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय!

LokJan Today:फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के गुरुवार को ट्विटर पर 40 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। मेगास्टार ट्विटर पर सबसे सक्रिय बॉलीवुड एक्टर में से एक है। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी मौजूद है और उनका टम्बलर पर एक निजी ब्लॉग है। अब उनकी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर कुल 40,002,202 फॉलोअर हो गए हैं।


उनके बाद शाहरुख खान हैं, जिनके 39.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बधाई संदेश के रूप में 77 वर्षीय अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से कई पोस्ट रिट्वीट किए हैं। अमिताभ बच्चन के वर्तमान में फेसबुक पर 27.9 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 14.2 मिलियन फॉलोअर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 52 मिलियन फॉलोअर है, जोकि ट्विटर पर सबसे अधिक हैं। 49.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस हैं।

 

काम के मोर्चे पर अनुभवी अभिनेता को अगली बार चेहरे, गुलाबो सीताबो, अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र और झुंड में देखा जाएगा। वह चेहरे में इमरान हाशमी के साथ, गुलाबो सीताबो में आयुष्मान खुराना के साथ और ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। चेहरे, गुलाबो सीताबो और झुंड के फर्स्ट लुक पिक्स जारी कर दिए गए हैं। ब्रह्मास्त्र इस साल दिसंबर में रिलीज़ होगी। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकार माने जाते हैंl आज भी उनकी अदायगी के लोग कायल हैंl

BAADDDUUMMBBAAAA !

Shahenshah Of Indian Cinema #AmitabhBachchan sir Hits 40 Million Followers On Twitter ????????#AB40MillionOnTwitter @SrBachchan Heartiest Congratulations Sir , wish you many more… ???????????????????????????? pic.twitter.com/l9qoo3MKLh

इतना ही नहीं वह फिल्मों में युवाओं के आगे भी अपनी अमिट छाप छोड़ने से नहीं चुकतेl इसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हैंl अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी जल्द फिल्म में नजर आएंगेl हाल ही में उन्होंने एक फिल्म की घोषणा की थींl इस फिल्म में उनके अलावा फिल्म एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की अहम भूमिका हैंl अमिताभ बच्चन को हाल ही में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गयाl इसे लेने वह सपरिवारदिल्ली आए थे और उन्हें यह पुरस्कार माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिया गया थाl


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *