उत्तराखंड से बड़ी खबर: सरकार ने दी राज्य कर्मचारियों को ये बड़ी सौगात

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। आपको बता दें कि धामी सरकार ने 17 प्रतिशत पर फ्रिज किये गए कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया है। अब से राज्य कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा।

य़े भी बता दें कि ये महंगाई भत्ता 1 सितंबर 2021 से देय होगा। इतना ही नहीं भत्ते के साथ उत्तराखंड सरकार एरियर भी देगी। सरकार की इस सौगात का लाभ राज्य के 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। वहीं सरकार की इस सौगात से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।