कोरोना ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए सवा लाख से ज्यादा मामले
Share your love
बुधवार को देश में कोरोना वायरस के सवा लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य सरकारों द्वारा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 126315 नए केस सामने आए हैं जबकि 684 लोगों की मौत हुई है।
आपको बता दें कि चार दिनों में ये तीसरी बार है कि देश में एक दिन में आने वाले केस का आंकड़ा एक लाख के पार गया है। इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख केस आए थे, यानी दो दिन में ही 2.40 लाख के करीब केस आ गए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटे में करीब 60 हज़ार मामले दर्ज किए गए। दिल्ली में भी साढ़े पांच हज़ार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में कुल 59907, दिल्ली में 5,506, उत्तर प्रदेश में 6,023, कर्नाटक में 6,976 मामले दर्ज किए गए हैं। उत्तराखंड की बात करें तो बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना के 1109 नए मरीज सामने आए हैं।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com