देहरादून में भी किसान प्रदर्शन की आंच…सिटी पुलिस की समझदारी ने प्रदर्शनकारियों को हटाया..

Share your love

https://youtu.be/4SgE-7MXdBM

देहरादून: कृषि कानूनों के खिलाफ आज शनिवार को राज्यभर के किसान देहरादून स्थित राजभवन कूच कर रहे हैं। इसके लिए डोईवाला, विकासगनर और रुड़की के किसानों ने तैयारी पूरी कर ली है। पूरी राजधानी छावनी में तब्दील हो गई है। किसानों के राजभवन कूच के मद्देनजर हर जगह पुलिस तैनात है।

किसान संयुक्त मोर्चा के तहत गांधी पार्क से राजभवन कूच कर रहे सीटू के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथीबड़कला बैरिकेटिंग पर रोक लिया है। वहीं किसान प्रदर्शनकारी हर्रावाला में बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें आईआईपी मोहकमपुर के पास रोका हुआ है। आशारोड़ी और सेलाकुई आदि स्थानों पर भी किसान प्रदर्शनकारी जमा हैं। किसान आंदोलन की वजह से लगाए गए बैरिकेडिंग की वजह से आशारोड़ी चेक पोस्ट पर बहुत पहले से लंबा जाम लग गया है।आशा रोटी चेकपोस्ट से ट्रैफिक रोका हुआ है, कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। चेकपोस्ट पर देहरादून आना जाना बंद है।

केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ राजभवन कूच कर रहे किसानों ने प्रदर्शन करते हुए ट्रैक्टर रैली निकाली। भानियावाला लक्ष्मी वाला ओवरब्रिज से होते हुए टोल बैरियर पहुंची ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोक लिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।किसानों ने जमकर नारेबाजी की और कृषि कानून वापस लेने की मांग की। कुछ किसान ट्रैक्टर लेकर दून शहर की ओर निकल गए। कुछ को पुलिस ने रोक लिया।