श्रीनगर गढ़वाल में घरों की पुताई करने वाले आरिफ ने लेफ्टिनेंट की तिजोरी में चला दी झाड़ू
Share your love
पौड़ी गढ़वाल श्रीनगर
रंगाई पुताई करने वाला मो0 आरिफ ही निकला, गर्ल्स हॉस्टल का चोर।
पौड़ी पुलिस ने तत्परता से 08 घण्टों में ही चोरी का खुलासा कर, शत-प्रतिशत माल की बरामदगी सुनिश्चित की।
लगभग रू0 4,50,000/- कीमती ज्वैलरी के शत-प्रतिशत माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनाँक 15.01.2023 को वादी लेफ्टिनेन्ट कर्नल गुंजन पाठक पुत्र गणेश चन्द्र पाठक, निवासी वार्डन अलकनन्दा गर्ल्स हॉस्टल, श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली श्रीनगर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनाँक 01.01.2023 को वह सपरिवार अपने घर श्रीनगर से देहरादून* गये थे। दिनाँक 15.01.2023 को जब वे सपरिवार *अपने घर श्रीनगर वापस आये तो उनको घर के बेडरूम के दरवाजे का ताला टूटा हुआ* मिला तथा लॉकर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने चाँदी के जेवरात चोरी कर लिये हैं। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में *मु0अ0सं0-05/2023, धारा- 454/380 भा.द.वि. बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियोग का सफल निस्तारण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया।
जिसके क्रम में हरिओम राज चौहान प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी-पतारसी कर सर्विलान्स की मदद से घटना के 08 घण्टे के अन्दर ही दिनाँक 15.01.2023 को उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त मोहम्मद आरिफ को मय चोरी किये गये शत-प्रतिशत सामान के साथ एन.आई.टी. श्रीनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
चूँकि मामला गढ़वाल यूनिवर्सिटी परिसर का था तो *यूनिवर्सिटी स्टॉफ द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के प्रभावी निर्देशन में पौड़ी पुलिस की कुशल कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ* की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि पूर्व में उसके द्वारा ग्लास हाउस श्रीनगर के पास रात्रि में घर में घुसकर ज्वैलरी आदि की चोरी की गयी थी। साथ ही बताया कि वह *घरों में रंगाई-पुताई का कार्य* करता है एवं *रंगाई पुताई के दौरान घरों की रेकी* कर बन्द मकानों में घुसकर *अलमारी एवं संदूकों का ताला तोड़कर ज्वैलरी आदि चुराता* था।
*अभियुक्त का नाम पताः-*
• मोहम्मद आरिफ (उम्र-25 वर्ष) पुत्र मुर्सलिन, निवासी ग्राम-गदेवडा, देहरादून रोड़, छुटमलपुर जनपद सहारनपुर उ0प्र0।
*पंजीकृत अभियोगः-*
• मु0अ0सं0-05/2023, धारा- 454/380 भा.द.वि.
*आपराधिक इतिहासः-*
• मु0अ0सं0- 76/2022 धारा 457/380 भा.द.वि. कोतवाली श्रीनगर
*बरामद मालः-*
1. एक मंगलसूत्र पीली धातु (सोने) का
2. एक नेकलेस पीली धातु (सोने) का
3. दो जोड़े कुल 04 कान की बाली पीली धातु (सोने) के
4. दो चेन पीली धातु (सोने) के
5. एक डॉयमण्ड रिंग पुरुष पीली धातु (सोने की)
6. एक अंगूठी महिला पीली धातु (सोने की ) नग लगे हुए
7. दो माँग टीका पीली धातु (सोने के)
8. दो डॉयमण्ड जड़े कान के टोप्स पीली धातु (सोने) के
9. एक जोड़ी कान के टोप्स पीली धातु (सोने) के
10. एक पैण्डेण्ट पीली धातु (सोने) का
11. एक कड़ा सफेद धातु (चाँदी) का
12. दो जोड़ी पैर की पाजेब सफेद धातु (चाँदी) की
*(कुल कीमत करीब रू0 4,50,000/-)*
*पुलिस टीमः-*
1. क्षेत्राधिकारी श्री श्याम दत्त नौटियाल
2. प्रभारी निरीक्षक श्री हरिओम राज चौहान
3. उपनिरीक्षक श्री अजय भट्ट
4. आरक्षी 228 ना0पु0 जितेन्द्र सिंह रावत
5. आरक्षी 87 ना0पु0 संजय कुमार
6. आरक्षी 121 ना0पु0 कमल सिंह रावत
7. आरक्षी 30 ना0पु0 सुन्दर सिंह
8. आरक्षी 357 ना0पु0 राजेन्द्र सिंह
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com