Job Alert: ऊर्जा निगम के इन पदों पर जल्द होगी भर्ती, इस विश्वविद्यालय को सौंपी जिम्मेदारी
Share your love
https://youtu.be/4SgE-7MXdBM
देहरादून: ऊर्जा निगम में अवर अभियंता, सहायक अभियंता के सीधी भर्ती के रिक्त 105 पदों को शीघ्र भरा जाएगा। इन पदों पर भर्ती परीक्षा जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर कराएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय और ऊर्जा निगम के बीच शीघ्र सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होंगे। निगम में भर्ती और पदोन्नति को समयबद्ध नहीं कराने पर विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।
ऊर्जा सचिव राधिका झा ने ऊर्जा निगम में रिक्त पदों को भरने के संबंध में बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक नीरज खैरवाल को रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के रिक्त पदों पर पात्र कार्मिकों की डीपीसी जल्द कराई जानी चाहिए।
कार्मिकों को मिले समय पर वेतन
संविदा के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों का वेतन समय पर बैंक खाते में भुगतान करने और उनके पीएफ व ईएसआइ की राशि की नियमानुसार कटौती कर संबंधित कार्मिक के खाते में जमा कराने के भी निर्देश दिए हैं। विभाग में कार्यरत ठेकेदारों के अधीन काम कर रहे श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी देने के साथ ही पीएफ व ईएसआइ की कटौती की कार्यवाही की सख्त हिदायत दी गई।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com