सावधान शिकार की तलाश में है आदमखोर गुलदार देखिए वीडियो

Share your love

कुलदीप रावत

बागेश्वर में लगातार बढ़ रहा है गुलदार का आतंक ।
सीसीटीवी में गुलदार का घर मे घुसना हुआ कैद ।

देखिए सीसीटीवी कैसे शिकार की तलाश में है यह गुलदार

https://youtu.be/ydResd350tw

 

अब तक कई मवेशियों को गुलदार अपना निवाला बना चुका है ।

बागेश्वर के डुमलोट तिलसारी मटे क्षेत्रों में गुलदार द्वारा कई दर्जन मवेशियों का शिकार कर लिया गया है । साथ ही कई लोगों पर गुलदार का हमला भी हो गया है.ग्रामीण दहसत के साये में जीने को मजबूर ।

ग्रामीण क्षेत्र में पिंजरा लगाने की कर रहे हैं मांग ।शहर में लगातार गुलदार के आतंक को लेकर फिलहाल प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा। हर मामले में वन विभाग की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया नजर आ रहा है। हालांकि वन विभाग के आला अधिकारी जंगल में पिंजरा लगाने को ही अपनी जिम्मेदारी मान रहे हैं। डीएफओ मयंक शेखर झा ने लोगों को अपनी और अपने बच्चों की जान की सुरक्षा के लिये एहतियात बरतने की सलाह दी है।

बागेश्वर में गुलदार की दहशत सर्दियां शुरू होते ही शुरू हो जाती हैं। 2018 में गुलदार के आठ हमले हुये जिसमें 6 बच्चों को अपनी जान गवानी पड़ी। सभी हमले सितंबर से लेकर फरवरी महीने में दर्ज किये गये। 2019 में अब तक दो मासूमों पर गुलदार हमला कर चुका है जिसमें एक बच्ची की मौत हो चुकी है। लगातार हमलों के बाद वन विभाग द्वारा ठोस कदम उठाने की बजाय लोगों से स्वयं सुरक्षा और सावधानी बरतने की अपील किसी के गले नहीं उतर रही।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *