राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने पौड़ी विधायक से की मुलाकात
Share your love
रिपोर्ट-मुकेश बछेती
पौड़ी: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पौड़ी के प्रतिनिधि मंडल ने पौड़ी विधायक से मुलाकात करते हुए पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। मोर्चे के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री से भी इस विषय में वार्ता हुई थी और एक माह का वक़्त इस विषय पर निर्णय लेने के लिए दिया गया है। वही आज पौड़ी विधायक से मुलाकात कर उन्हें पुरानी पेंशन को बहाल करने में उनका पक्ष मजबूत करने का आग्रह किया गया और पूर्व विधायक द्वारा उन्हें सकारात्मक जवाब मिला है।
पौड़ी विधायक मुकेश कोली ने कहा कि सरकारी कर्मचारी 30 से 40 वर्षों तक सरकार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं तो उन्हें सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन सुचारू रूप से मिलनी चाहिए। ताकि उनके समक्ष आर्थिक रूप से तंगी पैदा ना हो ये उनका व्यक्तिगत मत है और वह सरकार के समक्ष भी इस बात को रखेंगे की पुरानी पेंशन बहाली मोर्चे की ओर से जो मांग की जा रही है उस पर सकारात्मक रवैया अपनाया जाए।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com