पौड़ी: नवनियुक्त आयुक्त गढ़वाल के रूप में सुशील कुमार ने पदभार किया ग्रहण
Share your love
रिपोर्ट-मुकेश बछेती
पौड़ी- नवनियुक्त आयुक्त गढ़वाल के रूप में सुशील कुमार ने मंडलमुख्यालय पौड़ी पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। सुशील कुमार पूर्व में जिलाधिकारी पौड़ी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। नवनियुक्त आयुक्त सुशील कुमार ने कहां कि वह पहले भी पहाड़ी जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों से अच्छे से रुबरु है।
उन्होंने कहा कि गढवाल मंडल में हो रहे विकास कार्यो में भी तेजी लाने का काम किया जाएगा। साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आल वेदर रोड के कार्य पूर्ण होने के बाद इस मार्ग के माध्यम से चार धाम यात्रा सरल व सुगम हो जाएगी। इसके साथ ही केदारनाथ के पुनर्निर्माण को लेकर भी कार्यो में तेजी लाने का काम किया जाएगा।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com