12वीं की परीक्षा रद्द करने की याचिका स्थगित, दो दिन में फैसला लेगी सरकार
Share your love
सुप्रीम कोर्ट में आज CBSE और ICSE की 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 3 जून तक के लिए टाल दी है। केंद्र की ओर से एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कहा है कि सरकार 2 दिन में अंतिम फैसला ले लेगी। इसलिए सुनवाई गुरुवार के लिए टाल दी जाए। इस दिन हम कोर्ट को आखिरी फैसले से अवगत कराएंगे।
इस पर जज ने कहा, आप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं, आप समय लीजिए। लेकिन अगर पिछले साल से कुछ अलग निर्णय लें तो उसकी उचित वजह होनी चाहिए।एटॉर्नी जनरल ने कहा, ‘पिछले साल लॉकडाउन से पहले कुछ पेपर हो चुके थे। तब परिस्थिति अलग थी।’ फिर जज ने कहा, ‘हम अभी विस्तार में नहीं जाना चाहते। आप पहले इस साल के लिए निर्णय लीजिए।’
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com