उत्तराखंड: मंदिर में युवक की सिर कुचल कर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
Share your love
नैनीताल: कोसी नदी के नए पुल के नीचे जाहरवीर महाराज के मंदिर में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर रामनगर में हल्द्वानी निजी बस अड्डे के पास मंदिर परिसर में एक युवक का लहूलुहान शव पड़े होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
मृतक की पहचान मोहल्ला बंबाघेर निवासी 38 वर्षीय चंद्रसेन कश्यप के रूप में की गई है। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। उधर, एसपी सिटी डाॅ जगदीश चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रसेन कश्यप उर्फ चांद बाबा नशे का आदि था। यह पुष्टि मृतक के भाई पप्पू व कैलाश द्वारा की गई है। इसके अलावा वह अविवाहित था और तकरीबन आठ सालों से घर नहीं गया था। वो मंदिर में ध्यान लगाया करता था। इस मामले पर कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि सोते समय हत्या की आशंका जताई जा रही है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com