सर्विस काल में पदोन्नति सभी का अधिकार है, दीपक जोशी पर उत्पीड़न की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं: सेमवाल
Share your love
रिपोर्ट: सुभाष राणा
नई टिहरी: उत्तराखंड की चंबा नगर पालिका परिषद में भी एंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के विरुद्ध शासन स्तर पर जांच के नाम पर उत्पीड़न की कार्रवाई के विरुद्ध रोष एवं आंदोलन की तैयारी है।
नगर पालिका परिषद चंबा में कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में सभी कर्मचारी एकत्र हुए और उन्होंने एक आपात बैठक कर एंप्लाइज एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के विरुद्ध उत्पीड़न की कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया और उत्पीड़न को कर्मचारी एकता के विरुद्ध बताया। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि कोरोना वायरस देखते हुए पालिका चंबा के कर्मचारी कार्य बहिष्कार न कर उत्पीड़न की कार्यवाही के विरुद्ध काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
उनके द्वारा उत्तराखंड पालिका प्रासासी सेवा जिसमें पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी/ आयुक्त /सहायक आयुक्त होते हैं, उन्हें भी इसमें समर्थन देने की अपील की है। सेमवाल द्वारा बताया गया कि सर्विस काल में पदोन्नति सभी का अधिकार है और इसमें शिथिलीकरण होना चाहिए। पदोन्नति कर्मचारियों को कार्य करने का प्रोत्साहन देती है और उनके कार्य- बल को बढ़ाती है। यदि यह उत्पीड़न की कार्रवाई बंद नहीं होती तो काली पट्टी के स्थान पर कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा।
इसमें पालिका के राजवीर पवार ओमप्रकाश तिवारी दिनेश तिवारी सीमा खानका बिना तोमर मनी तोमर, शरद पुंडीर हरीश मणि भट्ट पवन सेमवाल गब्बर सिंह बिष्ट जगदीश प्रसाद सकलानी तथा अन्य तमाम कर्मचारी मौजूद थे।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com