टीम एसपी सिटी को मिली एक और कामयाबी, दो सगे भाइयों को वाहन से टक्कर मार मौत के घाट उतारने वाला डंपर चालक किया गिरफ्तार
Share your love
संवादाता: करन सहगल
देहरादून: देहरादून में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात बसंत विहार थाना क्षेत्र के अंबीवाला टी स्टेट के पास हुआ। जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो भाईयों को ट्रक (संख्या यूके 0 7 सीए 5005) ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
दोनों भाइयों को घायल अवस्था में चीता पुलिस द्वारा 108 की मदद से प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक सगे भाई थे, जिनकी प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान थी। दोनों शुक्रवार की रात दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर नया गांव पटेलनगर जा रहे थे कि अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवर टेक करते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। वही ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया था।
वही शनिवार को वाहन चालक मुकेश कुमार पुत्र घुदडू सिंह नि ग्राम शेरपुर थाना सहसपुर को वाहन संख्या UK07 ca 5005 सहित आज चौकी सभावाला सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया कर लिया गया है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com