हल्द्वानी: हल्द्वानी में अब थालसेवा रात्रि में भी शुरू हो गई है। यह रात्रि सेवा ,गरीब भूखे जरूरतमन्दों के लिए निःशुल्क सेवा है।लिटिल मिरकल्स फॉउंडेशन की टीम थालसेवा के इस अभिनव प्रयास को ,हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने कल जरूरतमन्दों को समर्पित किया।
रात्रि सेवा में एक फ्रिज रखा गया है, जिसे आपने भरना है, इस फ्रिज में भोजन की शुरुआत सबसे पहले हल्द्वानी निवासी संजीव आनन्द ने की इसमे भोजन ब्रेड,पाव भाजी,बन्द,केले सेब,चावल दाल आदि रख सकते हैं और रात्रि थाल सेवक बन सकते हैं।

फाउंडेशन के संस्थापक दिनेश मानसेरा ने बताया कि इस फल सेवा का उद्देश्य यह है कि कोई भी रात्रि में भूखा ना सोए साथ ही उन्होंने कहा मुहीम को हमने आपने आगे बढ़ाना है।इस फ्रिज को अमेरिका में रहने वाले दो बच्चों शुभम-सुरभि शर्मा ने हमे सहयोग करके दिया है।

फाउंडेशन के संस्थापक दिनेश मानसेरा काफी लंबे समय से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में ₹5 में अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजनों को भोजन मुहैया कराते हैं,यदि आप भी थाल सेवक बनना चाहते हैं तो आप लिटिल मिरेकल फाउंडेशन से संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

