इन बॉलीवुड हसीनाएं को सलमान की वजह से मिली इंडस्ट्री में एंट्री

आज आपके सामने पेश है लिस्ट उन हसीनाओं की जिन पर हिंदी सिनेमा के भाईजान ने दिल खोलकर प्यार लुटाया। तो आइए जानते है कौन कौन शामिल है भाईजान की इस लिस्ट में…

डेजी शाह
पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर डेजी शाह का सलमान खान से मिलना जुलना अब भी जारी है। सलमान की पिछली फिल्म रेस 3 में भी वह नजर आई थी। डेजी शाह अब भी फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी काम बिना सलमान खान से पूछे नहीं करती हैं। लेकिन फिल्मों से कुछ खास पहचान नहीं बना पाई हैं।

स्नेहा उलाल
स्नेहा काफी हद तक ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं। सलमान खान ने उन्हें फिल्म ‘लकी- नो टाइम फॉर लव’ से लॉन्च किया। सलमान की स्नेहा से मुलाकात तब हुई जब वह ऐश्वर्या से जुदा हुए थे। इस दौरान सलमान के टूटे दिल ने स्नेहा के करियर को उभारा। लेकिन स्नेहा अब लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

भूमिका चावला
भूमिका चावला को बॉलीवुड में लॉन्च करने का क्रेडिट सलमान खान को जाता है। भूमिका और सलमान खान को फिल्म ‘तेरे नाम’ में साथ देखा गया था। फिल्म हिट रही थी साथ ही दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद की गई। लेकिन इसके बाद भूमिका दक्षिण भारतीय सिनेमा तक ही सिमटकर रह गईं।

जरीन खान
सलमान ने जरीन खान को लॉन्च किया तब कहा गया कि जरीन की शक्ल काफी हद तक कटरीना से मिलती-जुलती है, इसलिए सलमान ने उन्हें लॉन्च किया। सलमान ने जरीन को फिल्म “वीर” में काम करने का मौका दिया। इसके बाद जरीन ने कई फिल्मों में काम किया। दोनों आज बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। हालांकि जरीन का करियर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। अब भी वह सोलो हिट के लिए तरह रही हैं।

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *