पालिका अध्यक्ष को अज्ञात लोगों ने दी धमकी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट

Share your love

रिपोर्ट: सुभाष राणा

नई टिहरी: पिछले दिनों बोराड़ी बस अड्डे में राजनीति पार्टी द्वारा कार्यालय बनाने को लेकर हुए अध्यक्ष नगर पालिका के साथ हुए विवाद के चलते पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली द्वारा आरोप लगाया कि कल रात्रि को मेरे द्वारा अपनी गाड़ी से नगर का भ्रमण कर रही थी तो कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मुझ को धमकी दी और सोशल मीडिया में भी मेरे खिलाफ भदे-भदे कमेंट किए जा रहे थे।

आज अपने आवास पर पालिका अध्यक्ष ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि मेरे प्रति दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा आज कोतवाली नई टिहरी में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अध्यक्ष ने कहा की पालिका की संपत्ति हमारी संपत्ति है किसी को भी इसमें कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पालिका की संपत्तियों पर कई लोगों द्वारा कब्जा कर रखा है जो कि कई वर्षों से किराया नहीं दे रहे हैं। नगर पालिका परिषद ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है। पूर्व में भी उनको नोटिस दिया जा चुका है। अगर फिर भी पालिका का किराया जमा नहीं करते हैं तो पालिका मजबूर होकर उनसे कब्जे खाली करने की कार्रवाई की जाएगी।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बस अड्डे पर अतिक्रमण हटाने के बाद से लगातार मुझको वह मेरे परिवारों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रात को मेरे सरकारी आवास के पास कुछ शरारती तत्व घूमते रहते हैं गाली गलौज करते हैं। मेरे मकान की फोटो तोड़कर मरोड़ कर सोशल मीडिया डाली जा रही है। जो कि मेरे द्वारा उक्त मकान की रजिस्ट्री है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा की जितने पालिका की सभासद है वह मेरे साथ है।
वार्ड सभासद विजय कठैत ने कहा की हमें जानकारी मिली कि अध्यक्ष को अज्ञात लोग धमकी दे रहे हैं अगर ऐसा है तो नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के साथ है अब पूरा बोर्ड है उक्त घटना की भर्त्सना करता है।

इस अवसर पर युवा एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली, रमेश कृषाली, गणेश गैरोला, सभासद उर्मिला राणा, सभासद सतीश चमोली कई सभासद और लोग शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *