उत्तराखंड : 10 साल के बच्चे के साथ नौकरी से निकाले जाने पर टंकी पर चढ़े 11 कर्मचारी
Share your love
ऋषिकेश: गीता भवन स्वर्गाश्रम की ओर से संचालित औषधालय के कर्मचारियों को हटाए जाने से नाराज 11 कर्मचारी आश्रम परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए हैं। एक व्यक्ति अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ टंकी पर चढ़ा है। सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।
गीता भवन औषधि निर्माणशाला को यहां से सिडकुल हरिद्वार शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद यहां कार्यरत 32 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। पिछले दो वर्षों से कर्मचारियों तथा प्रबंधन के बीच इस बात को लेकर गतिरोध बना हुआ है। शुक्रवार को मनोरंजन पासवान, ललित पासवान, राम उत्तम पासवान, मानवराय, कमल राय, प्रमोद यादव, भोला यादव, विजेंद्र कुमार, बहादुर पासवान, ललित पासवान यहां एक ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ गए।
बहादुर पासवान अपने 10 वर्षीय पुत्र सुधांशु के साथ टंकी पर चढ़ा है। सूचना पाकर लक्ष्मण झूला पुलिस मौके पर पहुंची। टंकी पर चढ़े कर्मचारियों से उतरने का आग्रह किया गया। मगर, उन्होंने मांगे पूरी न होने तक किसी भी सूरत में टंकी से नीचे उतरने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रबंधन के साथ वार्ता करने की कोशिश कर रहे हैं।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com