उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों को जल्द मिलेगा ये बड़ा तोहफा…
Share your love
देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। रोडवेज कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, कर्मचारियों को जल्द ही डीए का लाभ मिलने वाला है।vरोडवेज के एमडी अभिषेक रोहिला के अनुसार कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के समान डीए का लाभ दिया जाएगा। बोर्ड से अनुमति के आधार पर इसके आदेश जारी किए जा रहे हैं। इस फैसले का लाभ रोडवेज के 2800 परमानेंट कर्मचारियों को मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार विशेष श्रेणी संविदा ड्राइवर और कंडक्टर का भी प्रति किलोमीटर मानदेय बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत ड्राइवर का प्रतिकिलोमीटर मानदेय 13 पैसे और कंडक्टर का 11 पैसे बढ़ाया जा सकता है। इन कर्मचारियों की संख्या भी तीन हजार के करीब है। डीए और मानदेय के प्रस्ताव पर आदेश जारी के लिए रोडवेज मुख्यालय में आज दिन भर मशक्कत जारी रही है।
वित्त नियंत्रक के अवकाश पर होने की वजह से कुछ विलंब हो रहा है। मालूम हो कि केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों को 11 प्रतिशत डीए मंजूर किया है। निकाय, निगमों को उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार डीएम देने की अनुमति दी गई है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com