उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति- पत्नी की दर्दनाक मौत
Share your love
रिपोर्ट: मुकेश बछेती
पौड़ी: पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के समीप आज सुबह एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें पति पत्नी 2 लोग सवार थे दोनों लोगों की मौत हो गई है।
वहीं ग्रामीणों की ओर से पुलिस को इस बात की सूचना दी गई कि गाँव के पास एक वाहन सड़क से नीचे जा गिरा है जिस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों लोगो को निकालकर उपचार के लिये देवप्रयाग अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सकों की ओर से दोनों लोगो को मृत घोषित किया गया। वहीं इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।
एसओ देवप्रयाग संदीप की ओर से बताया गया है कि उज्याड़ी गांव के रहने वाले रविन्द्र सिंह उम्र 48 साल व सुषमा देवी उम्र 44 साल आज सुबह अपने वाहन मारुति सिलेरियो कार uk12c 4271 से पौड़ी से देहरादून की तरफ जा रहे थे। वहीं सबदरखाल के कुंडाधार के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना उन्हें ग्रामीणों से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर रेस्क्यू करने पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया और दोनों लोगों को उपचार के लिए देवप्रयाग अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने दोनों लोगो को मृत घोषित किया है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com