पुलिस को मिली सफलता, गंगा नदी में अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर ट्राली सीज
Share your love
रिपोर्ट: फरमान खान
लक्सर: लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान गंगा नदी से अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी। पुलिस चौकी प्रभारी भीकमपुर मनोज नौटियाल मय उपनिरिक्षक बुद्धि सिंह पंवार कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार व सुनील अवैध खनन को रोकने को लेकर मंगलवार को गश्त कर रही थी। तभी गंगा नदी में अवैध खनन कर उसका परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के हाथ लग गयी।
वहीं दूसरी ओर अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने गंगा के पास से पकड़ी। पुलिस ने तीनो ट्रैक्टर ट्राली के चालकों से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे। जो चालकों के पास नहीं थे। पुलिस ने तीनो ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस चौकी भीकमपुर में सीज कर दिया। एसआई मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों वाहनो की अवैध खनन की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com