कोरोना फाइटर्स पर फूलो की बारिश कर किया, उनके हौसले को सलाम।

Share your love

कोरोना फाइटर्स का क्षेत्र के लोगों ने किया माला पहनाकर और फूलों की बारिश कर धन्यवाद किया।

रुद्रपुर। देश में कोरोना संक्रमण के बावजूद अपनी जान की परवाह किए बिना गली गली शहर शहर काम करने वाले नगर निगम के कर्मचारियों को आज रुद्रपुर आदर्श कॉलोनी के स्थानीय लोगों के द्वारा माला पहनाकर फूल देकर और सभी कर्मचारियों पर फूलों की वर्षा कर उन का तहे दिल से धन्यवाद अदा किया गया।

नगर निगम कर्मचारियों के सुपरवाइजर नवीन मस्वाल का श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने माला पहनाकर अभिनन्दन किया और इस आपदा की घड़ी में सच्चे सिपाही की तरह काम करने और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए उनका धन्यवाद भी दिया।

वही आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 17 के पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य के साथ क्षेत्र के सभी लोगों ने सभी नगर निगम के कर्मचारियों को माला पहनाकर फूल देकर और फूलों की वर्षा कर सभी नगर निगम के कर्मचारियों के हौसले को सलाम किया।

वही नगर निगम कर्मचारियों का स्वागत करने वालों में पार्षद वीरेंद्र आर्या, कमल राणा ,अखिलेश शर्मा, बिट्टू बब्बर ,अनिल गुप्ता ,दीपक गंगवार ,महेन्द्र गुप्ता शिवम गुप्ता, कुशल गुप्ता, विशाल चौहान , सोनू अरोरा, समेत अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *