9 सितंबर राशिफल: कर्क राशि वालों के यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, जाने अन्य राशियों के हाल

Share your love

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। निजी सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। व्यवसायिक मामलो मे प्रगति होगी। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कर्क: उपहार या सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिल सकती है, लेकिन पड़ोसी या भाई के कारण तनाव मिल सकता है।

सिंह: रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।

मकर: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन: रोजी-रोटी की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।