चैंपियन की बढ़ी मुश्किलें, भद्दी गालियों पर दी सफाई
Share your love
https://youtu.be/4SgE-7MXdBM
रिपोर्ट: सलमान मलिक
रूड़की– रुड़की के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर उन्ही के मुनीम द्वारा कुछ दिन पहले आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल करते हुए रो रो कर गुहार लगाई थी और धर्मपरिवर्तन की चेतावनी तक दे डाली थी।
वहीं कल विधायक की एक ऑडियो भी वायरल हुई है जिसमें विधायक चैंपियन द्वारा गाली गलौच व अपशब्द कहे गए है। जिसको लेकर आज विधायक चैंपियन ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि जो ऑडियो अब वायरल हुई है वह पुरानी है। लंढौरा निवासी संजय अग्रवाल मीडिया और जनता को बरगलाने का काम कर हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर अब हरिद्वार एसएसपी के पास जाएंगे।
आ
पको बता दें कि लंढौरा निवासी व्यापारी संजय अग्रवाल द्वारा खानपुर विधायक पर सम्पत्ति हड़पने और धमकाने के आरोप लगाए गए थे जिसकी एक वीडियो भी वायरल हुई थी। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद खानपुर विधायक ने मामले के सम्बंध में पत्रकार वार्ता करते हुए मीडिया के सामने ऑडियो और वीडियो रखते हुए अपना पक्ष रखा था जिसमे चैंपियन द्वारा कहा गया था कि व्यापारी ने उनके साथ 4 करोड़ का घपला किया है। जिसमें से उन्होंने डेढ़ करोड़ की छूट कर दी थी और अब दो करोड़ चवालीस लाख बकाया है।
इस सम्बंध में चैंपियन के पिता राजा नरेन्द्र सिंह के तहरीर पर दोनों भाईयों संजय अग्रवाल और विजय अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब इस प्रकरण में एक और ऑडियो वायरल हुई है जिसमें खानपुर विधायक व्यापारी को गाली गलौज देते हुए धमकाते नजर आ रहे हैं। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने कहा कि वायरल हुई ऑडियो पुरानी है।
संजय अग्रवाल उनका पैसा हड़पने के मूड में है और इसलिए तमाम गलत हथकंडे आजमा कर मीडिया और जनता को बरगलाने का काम कर रहा है लेकिन वो उनके मंसूबों को पूरा नही होने देंगे वो अपना पैसा लेकर ही रहेंगे साथ ही साथ वो खुद भी उसपर मुकदमा दर्ज कराएंगे।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com