कोरोना वायरस भी प्राणी उसे भी जीने का अधिकार , लेकिन हमें उससे दूरी बनानी होगी: पूर्व सीएम
Share your love
देहरादून: पूरा देश इस समय कोरोना जैसी महामारी के दौर से गुजर रहा है। ये दौर ऐसा है जब किसी की जान माल का कोई भरोसा नहीं है। देश विदेश में कोरोना जमकर उत्पात मचा रहा है बड़ी संख्या में लोग इससे अपनी जिंदगी की जंग हार रहे हैं।
वही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान खासा चर्चाओं में है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैं एक दार्शनिक बात करता हूं कि कोरोनावायरस भी एक प्राणी है और उसे भी जीने का अधिकार है। उनके अनुसार कोरोनावायरस के पीछे हम लोग पड़े हुए हैं हम उसे खत्म कर देना चाहते हैं लेकिन वह भी अपने बचने के लिए तरह-तरह के रूप बदल रहा है।
वह बहरूपिया बनता जा रहा है, ऐसे में मेरा इतना कहना है कि वायरस तू भी चल और हम भी चलते हैं बस हमें अपनी चाल उस वायरस से तेज रखनी होगी। उस से दूरी बनाए रखनी होगी। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा मैं अपना इलाज करा कर दिल्ली से लौटा तो मीडिया ने उन एक दार्शनिक बात की। मैंने कहा कि एक दार्शनिक बात है यह कि वायरस भी एक प्राणी है हम भी एक प्राणी है हम अपने आपको ज्यादा बुद्धिमान समझते हैं। उस वायरस को भी जीने का अधिकार है हम लोग उसके पीछे पड़ गए हैं तो बैहरूपिया हो गया है।
रोज जरूर बदल रहा है मैं दार्शनिक बात करता हूं कि वायरस को भी जीने का अधिकार है हम उससे दूरी बना कर चलना होगा। उसका भी जीवन है वह भी अपने जीने के लिए तमाम रूप बदल रहा है। यह दार्शनिक पक्ष है कि तू भी चल और हम भी चलते हैं। हमें अपनी चाल तेज करनी होगी ताकि हम वायरस से आगे निकल जाए।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com