रिपोर्ट: कार्तिक बिष्ट
रामनगर: ईवीएम हटाओ देश बचाओ अभियान के पुरोधा ओंकार सिंह ढिल्लों का आज कांग्रेस कार्यालय रामनगर में आगमन पर रामनगर कांग्रेस जन द्वारा कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया गया।
ओंकार सिंह ढिल्लो ने बताया कि कि मेरे द्वारा ईवीएम हटाओ देश बचाओ पैदल यात्रा 6800 किलोमीटर का सफर तय करना था। जिसमें मैंने 6300 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर ली थी। परंतु लॉकडाउन लगने के कारण मेरी 500 किलोमीटर की यात्रा शेष रह गई। जोकि लॉकडाउन हटने के बाद पुन: शुरू करके शेष यात्रा को मेरे द्वारा पूर्ण करा जाएगा।
स्वागत करने वालों में अनिल अग्रवाल खुलासा, अतुल अग्रवाल, लईक अहमद, महेंद्र प्रताप सिंह, उमाकांत ध्यानी, मोइन खान, वीरेंद्र तिवारी, विनय पडलिया, आफाक हुसैन, भास्कर चमियाल, सुमित तिवारी आदि लोग मौजुद रहे।