आईजी अभिनव कुमार ने सिडकुल के कार्यों में हुई अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
Share your love
संवादाता: करन सहगल
देहरादून: अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून में सिडकुल के कार्यों में हुई अनियमितताओं की जाँच हेतु गठित एस.आई.टी के जाँच अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मासिक समीक्षा गोष्ठी कर उक्त प्रकरण से सम्बन्धित जांच कार्यो में प्रगति कार्यों की समीक्षा ली गयी।
समीक्षा बैठक में देहरादून की 12 पत्रावली,जनपद हरिद्वार की 07 पत्रावली, जनपद ऊधमसिंह नगर की 12 पत्रावली, जनपद नैनीताल की 06 पत्रावली, जनपद अल्मोड़ा की 02 पत्रावली, जनपद पिथौरागढ़ की 02 पत्रावली, जनपद पौड़ी गढ़वाल की 12 पत्रावली, जनपद टिहरी की 04 पत्रावली व जनपद उत्तरकाशी की 01 पत्रावली का विवेचकवार समीक्षा की गयी।
जांच को अग्रिम 01 माह में पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
उक्त गोष्ठी में देवेन्द्र सिंह पींचा अपर पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर, प्रदीप कुमार राय अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, राजीव मोहन अपर पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, भूपेन्द्र सिंह धौनी पुलिस उपाधीक्षक जनपद देहरादून, अभय प्रताप पुलिस उपाधीक्षक जनपद हरिद्वार, प्रमोद शाह पुलिस उपाधीक्षक टिहरी, वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक जनपद अल्मोड़ा, राजन सिंह रौतेला पुलिस उपाधीक्षक जनपद पिथौरागढ़, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी एवं समस्त जाँच अधिकारी मौजूद रहे।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com