दिल्ली चुनाव में ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड के कर्मचारी की मौत घर में छाया मातम…

Share your love

रिपोर्ट: कुलदीप रावत

देहरादून:  देश के किसी भी हिस्से में होने वाले चुनावों को लेकर पुलिस विभाग सुरक्षा के मद्देनजर कई और राज्यों की कंपनियों की सहायता लेते हैं। दिल्ली में 8 फरवरी को हुए मतदान के लिए उत्तराखंड से होमगार्ड के कुछ जवान दिल्ली स्पेशल ड्यूटी के लिए गए थे, जहां होमगार्ड के एक जवान की ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई।

अक्सर आपने किसी चौक चौराहे पर पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड को भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए देखा होगा। दिनभर अपनी पूरी लगन के साथ यह होमगार्ड के जवान अपनी ड्यूटी निभाते हैं। इसके साथ ही  किसी भी बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और फोर्स के साथ साथ होमगार्ड भी अपना अहम योगदान देती हैं।

हाल ही में संपन्न हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उत्तराखंड होमगार्ड के कुछ जवान मतदान ड्यूटी पर दिल्ली गए थे। इन्ही जवानों में से एक थे दीपक यादव जो दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान के लिए स्पेशल ड्यूटी पर गए थे। लेकिन होमगार्ड का ये सिपाही ड्यूटी से घर वापस लौटा तो अपने साथियों के कंधों पर हर किसी की आंखें नम थी होमगार्ड के अधिकारी और साथी। जवानों ने अपने इस सिपाही को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान दीपक यादव को ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद दीपक को दिल्ली के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 2 दिन इलाज के बाद इस सिपाही ने 11 फरवरी को दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।दीपक यादव पिछले 30 सालों से होमगार्ड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों की चकाचौंध में होमगार्ड के सिपाही की खबर किसी को नहीं लगी। दीपक यादव अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

वहीं होमगार्ड आईजी पुष्पक ज्योति ने अपने जवान की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि पूरा पुलिस प्रशासन उनके साथ है और विभाग उनके परिवार की हर संभव मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *