आम आदमी पार्टी में नए सदस्यों की होड़
Share your love
LokJan Today: आज रुड़की की लक्सर विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी , डॉ अविन्द कुमार ने प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़ व जिला अध्यक्ष रुड़की नरेंद्र चौधरी के हाथो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। डॉ अविन्द कुमार ने चिन्मय कालज से स्नातक कर विदेश से mbbs किया है। लगातार जनता की सेवा करने वाले डॉ अरविंद कुमार अरविंदम नाम की संस्था के संस्थापक हैं जहां वे गरीब जनता के इलाज व अनेको सहायता करते हैं, उन्होंने कहा की दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के काम को देखते हुए उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अफ़रोज़ ने कहा की उत्तराखंड में हर तरफ से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं , उन्होंने कहा की आज डॉ अरविंद कुमार जैसे समाजसेवी की पार्टी को सकारत्मक राष्ट्रनिर्माण के लिए ज़रूरत है ओर उन्हें पूर्ण विश्वास है की डॉ अरविन्द जी आम आदमी पार्टी के एक मज़बूत स्तम्भ के रूप में कार्य करेंगे । शारिक ने बताया की रोज़ हर स्तर पर बहुत से लोग पार्टी में जुड़ रहे हैं , अन्य दलों के भी अनेक चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल होते जा रहे हैं , लोग धर्म ओर जाती में न बंट कर काम के आधार पर राजनीति चाहते हैं । मिस्ड काल के माध्यम से 9871010101 पर उत्तराखंड से लाखों लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली है। साथ में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह , सुरेंद्र शर्मा, अंकित , राव इमरान , adv जफर भारती , राव तनवीर , संजय सिंह, रणविज रावत व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com